घर में मच्छर कम करने के सरल तरीक़े
घर में मच्छर कम करने के 6 सरल तरीक़े
मौसम में गर्मी बढ़ते ही घर के कमरों में मच्छर बढ़ने लगते हैं। घर मे मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं, mosquito coil जलाते हैं, refill use करते हैं, लेकिन घर मे ज्यादा मच्छर होने की वजह से ये सब तरीके काम नही आते हैं।हमारे घर में भी ऐसी कई चीजें होती हैं जिनका उपयोग करके हम घर पर होने वाले मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
घर पर होने वाले मच्छरों से छुटकारा कैसे पाये
अगर हमारे घर मे मच्छर ज्यादा है तो हमे बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि मच्छर मलेरिया फैलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं इसलिए इनसे बचना बहुत जरूरी होता है।इसलिये आज में आपको घर से मच्छर भगाने के सरल तरीके बता रही हूं।
लैवेंडर lavender
ये बहुत आसान ओर खुश्बूदार तरीका है । लैवेंडर की खुश्बू मच्छरों को पसंद नहीं होती है इसलिये अपने घर के कमरों में lavender का spray करें ओर अगर आपको lavender plant मिल जाये तो आप उसको अपने कमरे में लगा सकते हैं।कपूर Camphor
घर से मच्छर जल्दी भगाने के लिए कमरे में 10 मिनट के लिए कपूर की टिकिया जला दें और दरवाजे खिड़की बंद करदे। 10 मिनट के बाद खिड़कियां खोलदे मच्छर भाग जाएंगे।नीम का तेल
मच्छर भगाने का एक और तरीका ये है कि कमरे में नीम के तेल में नारियल का तेल मिलाकर दिया जलाएं।लहसुन Garlic
लहसुन के रस का छिड़काव घर के कमरे में करे इसकी तेज़ खुश्बू मच्छरों को टिकने नही देती है।नींबू Lemon
नींबू के रस में नीलगिरी का तेल मिलाकर हाथ पैर पर लगा सकते हैं इससे मच्छर नही काटेंगे। mosquito refill खत्म होने पर उसमे यही mixture भरकर भी use कर सकते हैं ।तुलसी का रस
तुलसी का रस भी बदन पर लगाने से मच्छर नही काटते हैं।ये कुछ आसान तरीके हैं जिनसे हम घर पर होने वाले मच्छरों को दूर भगा सकते हैं। आप भी समय पढ़ने पर इन तरीकों को use कर सकते हैं।
No comments